भाजपा छोड़ ली युवा व महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता

*भाजपा की कथनी करनी से मोह भंग हो चुका का  प्रदेश की जनता का :डॉ संजय पालीवाल 


* राकेश कुमार,  रवि ठाकुर,  विशाल कुमार, पवन, आशा देवी,  सुशील,  नन्हे सिंह,  रामपाल ने भाजपा छोड़ ली कांग्रेस की सदस्यता


हरिद्वार / उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में कांग्रेस नेता सन्नी मल्होत्रा के प्रयास से राकेश कुमार रवि ठाकुर विशाल कुमार पवन आशा देवी सुशील नन्हे सिंह रामपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा, कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी महानुभावों का प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने माला पहनाकर स्वागत किया, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि देश प्रदेश मे बैठी भाजपा सरकार आम जनता के हितों में कार्य ना करके केवल देश में सिर्फ हिटलर साही करने का काम कर रही है उससे जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है, और अब प्रदेश की जनता कांग्रेसमें अपना भविष्य सुरक्षित समझ रही है प्रदेश में भाजपा के युवा व महिलाओं का मोहभंग हो चुका है और धीरे-धीरे कांग्रेश की ओर जनता का कारवां बढ़ने लगा है देश और प्रदेश में बैठे भाजपा सरकार का कथनी करनी मे जमीन आसमान का अंतर देख जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है, इस मौके पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी, मायापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि कांग्रेश सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसमें स्वतंत्रता से अपनी बात रखने की आजादी दी जाती है और सबको साथ लेकर उसके सुख दुख में एवं जरूरत के समय उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है यदि कोई हरिद्वार व  प्रदेश में विकास की गंगा बहा सकता है वह सिर्फ कांग्रेश पार्टी है रवि कश्यप ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से स्वागत किया इस मौके पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष हरिश साहनी,  रवीश भतीजा,  प्रेम शर्मा, राजीव गर्ग ने माला पहनाकर सभी साथियों का कांग्रेश में स्वागत किया,  बैठका का कुशल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप द्वारा किया गया इस मौके पर सेवादल यूथ बिग्रेड ब्लॉक अध्यक्ष अनुज चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष पांडे टिंकू एकलव्य गोस्वामी करण सिंह राणा नीलम शर्मा गोविंद निषाद विशाल निषाद आशीष भारद्वाज तरुण सैनी दिनेश लखेरा अमित राजपूत आदि ने कांग्रेश की सदस्यता करने वालों का माला से स्वागत किया,